उपराजधानीज्योतिष

कैसा रहेगा आपका आजका दिन: पंचांग-दि. 10 सितंबर 2019

त्वदियपाद पंकजम् नमामी देवी नर्मदे

🔥पंचांग-दि. 10 सितंबर 2019🔥

शालिवाहन शके – 1941
संवत्सर – विकारी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथी – द्वादशी ( 26.42 तक बादमें त्रयोदशी )
वार – मंगलवार
नक्षत्र – ऊत्तराषाढा ( 11.10 तक बादमें श्रवण )
योग – शोभन ( 17.47 तक बादमें अतीगंड )
करण – बव ( 13.34 तक बादमें बालव )
चंद्र रास – मकर ( अहोरात्र )
सूर्य रास – सिंह
गुरू रास – वृश्चिक
राहु काल – 15.00 से 16.30 तक.
विशेष
इस दिन शीवसहस्ञार स्तोत्र एव रुनमोचक स्तोत्र का पठन एवं पुजन करे. और” अं अंगरकाय नमः” इस मंत्रका कम से कम 108 बार जप करे.
|| धरणीगर्भसंभुतं विद्दुत्कान्तिसमप्रभम्|
कुमारं शक्तिहस्तं चं मंगलं प्रणमाम्यहम् ||
इस मन्त्र का कम से कम 11 बार जप करें.
पाणीमे जायफल चुरण डालकर स्नान करे. गणेशजी को गुड का भोग लगावे. सत्पात्री व्यक्तिको मसुर दान करे. घरसे बाहर निकलते समय गुड खाकर बाहर निकलने पर ग्रहोकी अनुकूलता रहेगी.
**आज के दिन नरीयल एवं उनके पदार्थ न खावे.
**आज के दिन लाल वस्त्र धारण करे.

विषेश मुहुर्त –>>
लाभ मुहूर्त– सुबह 11.00 से 12.15 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 12.15 से दोपहर 01.45 तक.

💢 दिन विषेश 💢

सभी कार्यो के लिए शुभ दिन है.

💢कैसा रहेगा आपका आजका दिन💢

Aries (मेष)

उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। गाड़ी घर इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। यदि इस समय में किसी तरह की कोई गाड़ी या घर लेने का विचार चल रहा है तो उसे कोशिश करने से स्थितियां पक्ष में हो सकती हैं।

Taurus (वृष)

भाग्य अच्छा साथ दे सकता है क्योंकि व्यावसायिक दृष्टि से यह समय आपके लिए उन्नति दायक है। करियर के दृष्टि से समय तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा फ़ाइनेंशियल कंडीशन बेहतर हो सकती हैं।

Gemini (मिथुन)

यदि आप राजनीतिज्ञ है तो आपको राजनीतिक लाभ अच्छा प्राप्त हो सकता है। जनता का समर्थन आपको मिलने की संभावना अच्छी पाई जाती है। जनसंपर्क भी बेहतर हो सकते हैं। यदि शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रयास तो आपको अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकती है।

Cancer (कर्क)

यदि इस समय इन्वेस्टमेंट करने का प्लान है तो वह सफल हो सकता है। आप सुलझे हुए व्यक्ति हैं इसलिए किसी भी कार्य को समय के अनुसार करना पसंद करते हैं और उसे करने का प्रयास करते हैं। जिससे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना होती है।

Leo (सिंह)

पारिवारिक जीवन अच्छा रहने की संभावना बन रही हैं। घर परिवार का सहयोग अच्छा प्राप्त हो सकता है। एक दूसरे के साथ काम-काज में हाथ बटा सकते हैं तथा घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल उत्पन्न हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।

Virgo (कन्या)

माता-पिता के आशीर्वाद के साथ साथ माता पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी तरह की गाड़ी घर इत्यादि की कामना पूरी हो सकती है। घर परिवार का सहयोग मिलने से आप हर तरह की सुख सुविधाओं को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।

Libra (तुला)

धन लाभ प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थितियों के बावजूद भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम आपको अच्छा लाभ प्राप्त करा सकता है। इसलिए समय और परिस्थिति को देखते हुए कार्य करे। आपका भाग्य अच्छा साथ दे सकता है।

Scorpio (वृश्चिक)

धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ सकता है। सोचे हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ अच्छा लाभ प्राप्त होने के संकेत बनते हैं। धन-धान्य अचल संपत्ति के दृष्टि से यह समय उन्नति दायक हो सकता है। कुछ सगे-संबंधियों के सहयोग से भी धन प्राप्त होने के आसार बन सकते हैं।

Sagittarius (धनु)

कामकाज को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है परंतु कामकाज में अच्छी सफलता भी प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। आपके द्वारा किए गए प्रयास से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। स्थितियां सामान्यतः शुभ रहने वाली हैं।

Capricorn (मकर)

कुछ नवीन कार्यों की योजना बन सकती है तथा आर्थिक धन लाभ अच्छे प्राप्त हो सकते हैं। अकस्मात धन प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि आपने किसी को धन दिया हुआ है और वह प्राप्त करने की कोशिश में है तो वह सफल हो सकता है।

Aquarius (कुंभ )

आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली हैं। किसी तरह के काम-काज से संबंधित आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय में काम-काज को लेकर भी स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। धन-धान्य अचल संपत्ति के साथ साथ मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।

Pisces (मीन)

अपने अवचेतन व्यक्तित्व द्वारा दिए गए संकेतों के आधार पर आपको इस अवसर के अनुसार कार्य करना चाहिए। अवचेतन की सुनना आपके लिए आज लाभदायक हो सकता है क्योंकि आपको वहां से कई सकारात्मक तरंगे मिल रही हैं।

सौजन्य:💥

गाडगे पंचांग… www.gadgepanchang.com

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *